सार्वजनिक निर्माण विभाग नगर खंड 3 जयपुर में स्थानान्तरित अभियन्ताओं के कार्यकाल के लंबित बिलों के निस्तारण को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग संवेदक संघ ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन।✴️
✴️स्थानान्तरित अभियन्ताओं के कार्यकाल के लंबित बिलों के निस्तारण को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग संवेदक संघ ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन✴️
☸️"यह समस्या आपसे ज्यादा मेरी है, शीघ्र निकालेंगे समाधान" — अधिशासी अभियंता ने दिया संवेदकों को ठोस भरोसा☸️
☸️"संघ सदैव ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर करता है कार्य" — अध्यक्ष अवनीश कुमार दीक्षित☸️
☸️अधिशासी अभियंता के सका
रात्मक रुख पर संवेदक संघ ने जताया आभार☸️
जयपुर, 26 अक्टूबर 2026:
सार्वजनिक निर्माण विभाग संवेदक संघ, जयपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अवनीश कुमार दीक्षित एवं महामंत्री ताराचन्द शर्मा के नेतृत्व में सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर खण्ड-तृतीय के अधिशासी अभियन्ता से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में हुए अभियन्ताओं के तबादलों के कारण संवेदकों के पूर्व में पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों के लंबित बिल तैयार न होने तथा भुगतान में आ रही गंभीर अड़चनों के अविलंब निराकरण की मांग की गई।
संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार दीक्षित ने वार्ता के दौरान स्पष्ट किया कि संवेदक संघ सदैव ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर कार्य करता है और सभी संवेदकों के न्यायोचित हितों एवं पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि खण्ड में अभियन्ताओं के स्थानांतरण के बाद संवेदकों के पूर्व संपादित कार्यों के बिल पास नहीं हो पा रहे हैं। यद्यपि अधिशासी अभियन्ता द्वारा गत 17 अक्टूबर को स्थानांतरित एवं वर्तमान पदस्थापित अभियन्ताओं की संयुक्त बैठक बुलाकर कार्यों के भौतिक सत्यापन की सराहनीय पहल की गई थी, लेकिन इसके बावजूद धरातल पर लंबित बिल तैयार करने व भुगतान की प्रक्रिया अब तक गति नहीं पकड़ सकी है। समय पर भुगतान न मिलने से संवेदकों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और विकास कार्यों की गति भी प्रभावित हो रही है।
मामले की गंभीरता को संवेदनशीलता से सुनते हुए अधिशासी अभियंता महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया और कहा— "यह समस्या आपसे ज्यादा मेरी है और इसका शीघ्र ही उचित व व्यावहारिक समाधान निकाला जाएगा।"
अधिशासी अभियंता द्वारा समस्या को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए दिए गए इस त्वरित व सकारात्मक आश्वासन पर संवेदक संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार दीक्षित एवं महामंत्री ताराचन्द शर्मा ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment