ढाई साल में 40 विला-कौटेज खरीदने का मामला: देर रात एसीएस शिखरअग्रवाल एपीओ।
रॉयल सूर्या समाचार संवाददाता जयपुर एक ही कंपनी से 40 विला-कौटेज खरीदने के मामले के मीडिया में तूल पकड़ने और प्रकरण सामने आने के बाद सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और एसीएस शिखर अग्रवाल को एपीओ (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) कर दिया है। कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार देर रात जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक कारणों से उन्हें पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखने के निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए यह मामला उजागर हुआ था कि आईएएस-आईपीएस दंपती और उनके परिवार ने गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड से अलवर के अजगढ़ में 20 विला और उदयपुर के बुझड़ा में 20 कॉटेज खरीदे हैं। इन सभी की खरीद पर कुल 6 करोड़ 16.5 लाख रुपए खर्च किए गए थे। हैरानी की बात यह है कि खरीद के साथ ही ये सभी विला और कॉटेज उसी कंपनी को लीज पर दे दिए गए, जिससे इन्हें खरीदा गया था। बुझड़ा के 20 कॉटेज 4 लाख प्रति कॉटेज और अजगढ़ के 20 विला 5 लाख रुपए प्रति विला सालाना के हिसाब से कंपनी को लीज पर दिए गए। इस प्रकार, हर साल लीज से मिलने वाली कुल रकम 1.80 करोड़ रुपए है। कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं शिखर अग्रवाल...