Posts

Showing posts from October, 2026

​ढाई साल में 40 विला-कौटेज खरीदने का मामला: देर रात एसीएस शिखरअग्रवाल एपीओ।

Image
​रॉयल सूर्या समाचार संवाददाता जयपुर ​एक ही कंपनी से 40 विला-कौटेज खरीदने के मामले के मीडिया में तूल पकड़ने और प्रकरण सामने आने के बाद सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और एसीएस शिखर अग्रवाल को एपीओ (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) कर दिया है। कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार देर रात जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक कारणों से उन्हें पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखने के निर्देश दिए गए हैं। ​हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए यह मामला उजागर हुआ था कि आईएएस-आईपीएस दंपती और उनके परिवार ने गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड से अलवर के अजगढ़ में 20 विला और उदयपुर के बुझड़ा में 20 कॉटेज खरीदे हैं। इन सभी की खरीद पर कुल 6 करोड़ 16.5 लाख रुपए खर्च किए गए थे। हैरानी की बात यह है कि खरीद के साथ ही ये सभी विला और कॉटेज उसी कंपनी को लीज पर दे दिए गए, जिससे इन्हें खरीदा गया था। ​बुझड़ा के 20 कॉटेज 4 लाख प्रति कॉटेज और अजगढ़ के 20 विला 5 लाख रुपए प्रति विला सालाना के हिसाब से कंपनी को लीज पर दिए गए। इस प्रकार, हर साल लीज से मिलने वाली कुल रकम 1.80 करोड़ रुपए है। ​कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं शिखर अग्रवाल...

​दीपावली से पहले जयपुर में बड़ी कार्रवाई: 1400 किलो सड़े-गले दूषित बादाम सीज, कीड़े लगे स्टॉक से बनाई जानी थी मिठाइयां

​जयपुर: त्योहारों के सीजन में आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक कोल्ड स्टोरेज में रखे 1400 किलो सड़े-गले, दूषित और कीड़े लगे बादाम को सीज किया है। यह स्टॉक दीपावली के त्योहारी सीजन में मिठाइयों के लिए उपयोग होने वाली बादाम कटिंग के रूप में खपाया जाना था। ​अतिरिक्त मुख्य सचिव और आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई ​अतिरिक्त मुख्य सचिव गायत्री राठौड़ एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान, अविचल चतुर्वेदी के निर्देशों के क्रम में सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने कल देर रात यह औचक कार्रवाई की। ​सीतापुरा इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित कोल्ड स्टोरेज में छापा ​सीएमएचओ जयपुर द्वितीय, डॉ. मनीष मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने सीतापुरा इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित 'केशव कोल्ड स्टोरेज' का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां प्लास्टिक के बिना लेबल लगे 35 कट्टों में बादाम भरे हुए मिले। ​कोल्ड स्टोरेज के र...

सार्वजनिक निर्माण विभाग नगर खंड 3 जयपुर में ​स्थानान्तरित अभियन्ताओं के कार्यकाल के लंबित बिलों के निस्तारण को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग संवेदक संघ ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन।✴️

Image
 ​✴️स्थानान्तरित अभियन्ताओं के कार्यकाल के लंबित बिलों के निस्तारण को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग संवेदक संघ ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन✴️ ​☸️"यह समस्या आपसे ज्यादा मेरी है, शीघ्र निकालेंगे समाधान" — अधिशासी अभियंता ने दिया संवेदकों को ठोस भरोसा☸️ ☸️​"संघ सदैव ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर करता है कार्य" — अध्यक्ष अवनीश कुमार दीक्षित☸️ ☸️​अधिशासी अभियंता के सका रात्मक रुख पर संवेदक संघ ने जताया आभार☸️ ​जयपुर, 26 अक्टूबर 2026: सार्वजनिक निर्माण विभाग संवेदक संघ, जयपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अवनीश कुमार दीक्षित एवं महामंत्री ताराचन्द शर्मा के नेतृत्व में सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर खण्ड-तृतीय के अधिशासी अभियन्ता से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में हुए अभियन्ताओं के तबादलों के कारण संवेदकों के पूर्व में पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों के लंबित बिल तैयार न होने तथा भुगतान में आ रही गंभीर अड़चनों के अविलंब निराकरण की मांग की गई।   ​संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार दीक्षित ने वार्ता के दौरान स्पष्ट किया कि संवेदक संघ सदैव ‘सर्वजन हिताय...